गुजरात टाइटंस की इस खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल से मिलिए


By Farhan Khan17, May 2023 11:53 AMjagran.com

गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2023 का रोमांच जारी है और आईपीएल 2022 की विजेता टीम गुजरात टाइटंस का इस सीजन भी जलवा बरकरार है।

प्लेऑफ

गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। ये टीम लगातार दूसरे सीजन में चैंपियन बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

मिस्ट्री गर्ल

हालांकि इन दिनों गुजरात टाइटंस की मिस्ट्री गर्ल की चर्चा चारों तरफ हो रही है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही लूट रही है।

फैंस लट्टू

ऐसे में आइए गुजरात टाइटंस की इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में विस्तार से जानते हैं। जिनकी एक मुस्कान पर फैंस लट्टू हो जाते हैं।

तन्वी शाह

गुजरात टाइटंस की मिस्ट्री गर्ल का नाम तन्वी शाह है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब महफिल लूट रही है।

प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर

तन्वी शाह पेशे से एक प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं। उन्होंने भारतीय अंडर-16 महिला टेनिस रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन

साल 2000 में तन्वी शाह जूनियर ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत को रिप्रजेंट कर चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल अबू धाबी टी-10 लीग में एंकरिंग कर हर किसी को प्रभावित किया था।

एंकर

इस साल तन्वी आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की एंकर है, जिन्होंने अपने टैलेंट और ग्लैमर से क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।

फिटनेस

तन्वी शाह अपने फिटनेस का बेहद ही ख्याल रखती है। उन्हें योग और जिम में वर्कआउट करना काफी पसंद है।