आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी


By Farhan Khan16, May 2023 03:33 PMjagran.com

महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपके का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने 233 आईपीएल मैच में कुल 133 कैच लपके हैं।

दिनेश कार्तिक

दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम है, जिन्होंने 229 मैचों में 133 कैच लिए हैं।

एबी डिविलियर्स

तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स का नाम आता है, जिन्होंने 184 मैचों में 118 कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया है।

सुरेश रैना

चौथे नंबर पर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे सुरेश रैना का नाम है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 109 कैच पकड़े हैं।

कीरोन पोलार्ड

किरॉन पोलार्ड ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 178 मैच खेलकर कुल 96 कैच लिए हैं। एक मैच में पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 2 कैच लपकने का कमाल किया है।

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 213 मैच में 90 कैच लपके हैं। रोहित ने मुंबई इंडियंस को बतौर कप्तान 5 बार खिताब दिलवाया।

विराट कोहली

कोहली ने आईपीएल में कुल 84 कैच लपके हैं। कोहली के अलावा धवन ने आईपीएल में 82 कैच लिए हैं।

रवींद्र जडेजा

जडेजा ने आईपीएल में अबतक कुल 81 कैच लपके हैं। जडेजा के नाम एक मैच में 4 कैच लपके का रिकॉर्ड दर्ज है।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com