शुभमन गिल ने आईपीएल के 16वें सीजन में 62वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 58 गेंदों में 101 रन बनाते हुए शानदार शतक जड़ा।
इंग्लैंड टीम के वर्तमान टेस्ट कोच और आईपीएल 2023 में ब्रैंडन मैकुलम ने केकेआर टीम के लिए पहला शतक जड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहली सेंचुरी ठोकी। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 54 गेंदों में नाबाद 116 रन जुटाए।
मुंबई इंडियंस की ओर से पहला शतक श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने जमाया। जयसूर्या ने 48 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए।
360 डिग्री बल्लेबाज के नाम से मशहूर और आरसीबी टीम की तरफ से खेलने वाले एबी डिविलियर्स डेक्कन चार्जर्स टीम के लिए करियर का पहला शतक ठोक चुके हैं।
आरसीबी के लिए आईपीएल इतिहास का पहला शतक जड़ने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम दर्ज है। पांडे ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 73 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए थे।
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज यूसुफ पठान ने राजस्थान टीम के लिए साल 2010 में मुंबई के खिलाफ पहला शतक बनाया। मैच में यूसुफ ने मात्र 37 गेंदों में शतक ठोका था।
ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने साल 2017 में हैदराबाद के लिए 59 गेंदों में 126 रन बनाए। डेविड का टीम के लिए यह पहला शतक था।
लखनऊ की तरफ से पहला शतक केएल राहुल ने बनाया। उन्होंने 2022 में मुंबई के खिलाफ 60 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेली।