पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी और अदाकारा शर्मिला टैगोर ने 27 दिसंबर 1968 में शादी की थी। इस शादी से कपल के तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी दोनों की मुलाकात 90 के दशक के शुरुआती सालों में एड शूटिंग के दौरान हुई थी।
इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चल निकला और साल 1996 में ये कपल विवाह के बंधन में बंध गया।
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लिए।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली लंबे वक्त बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों कपल ने साल 2017 में शादी की।
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी की। नताशा स्तांकोविक मूलतः सर्बिया की रहने वाली है. दोनों की शादी साल 2020 में हुई थी।
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घाटके संग साल 2015 में सात फेरे लिए। संगरिका घटके शाहरुख खान की मशहूर फिल्म चक दे इंडिया में नजर आ चुकी हैं।
युवराज ने 2016 में हेजल कीच के साथ शादी की थी। हेजल ब्रिटिश मॉडल रह चुकी हैं और सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी इन्होंने काम किया है।
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ का नाम धनश्री वर्मा है। धनश्री वर्मा कोरियोग्राफर होने के अलावा परफॉर्मेर हैं।