शादी से पहले पिता बने थे ये क्रिकेटर्स


By Farhan Khan14, May 2023 04:03 PMjagran.com

शादी से पहले पिता

क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी है, जो शादी से पहले ही पिता बन गए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्लेयर्स के बारे में बताएंगे।  

विनोद कांबली

सचिन तेंदुलकर के बचपन के साथी खिलाड़ी विनोद कांबली एक फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट के साथ रिलेशनशिप में आए। इस दौरान एंड्रिया ने बेटे को जन्म दिया।

ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की दो गर्लफ्रेंड हैं। एक का नाम खैता गोंसाल्वेस और दूसरी का नाम रेजीना रामजीत है। इन दोनों गर्लफ्रेंड से उन्हें तीन बच्चे हैं।

हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। हार्दिक सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ रिलेशनशिप में थे।

नताशा स्टेनकोविक

इसी दौरान नताशा प्रेग्नेंट हुई और फिर हार्दिक ने उनसे शादी कर ली।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर भी शादी से पहले ही माता-पिता बन गए थे। साल 2014 में वॉर्नर पहली बार पिता बने थे।

जो रूट

इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट ने भी पिता बनने के बाद अपनी पार्टनर के साथ शादी की. 2017 में वह पिता बने थे। उनकी पत्नी का नाम कैरी कॉट्रेल है।

विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स एक वक्त तक बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को डेट कर रहे थे।

नीना गुप्ता

थोड़े समय के लिए यही इनका यह अफेयर चला और नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हो गईं. नीना गुप्ता ने सिंगल मदर की भूमिका निभाते हुए अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को बड़ा किया।