Rohini Vrat कब है? जानें इसके नियम


By Ashish Mishra15, Mar 2024 02:59 PMjagran.com

रोहिणी व्रत

जैन धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व होता है। इस व्रत का संबंध नक्षत्रों से होता है। आइए जानते हैं कि रोहिणी व्रत कब है?

रोहिणी व्रत कब है?

हर साल 12 रोहिणी व्रत पड़ता है। इस साल रोहिणी व्रत 16 मार्च 2024 को है। जैन धर्म में इस दिन भगवान वासु की पूजा की जाती है।

रोहिणी व्रत का संबंध

रोहिणी व्रत का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

रोहिणी व्रत पर रखें इन नियमों का ध्यान

अगर आप रोहिणी व्रत रख रहे हैं तो कुछ नियमों का पालन करें। इन नियमों का पालन करने से भगवान वासु का आशीर्वाद मिलता है।

स्वच्छता का ध्यान रखें

रोहिणी व्रत के दौरान शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ होता है।

भगवान वासु की तस्वीर रखें

रोहिणी व्रत के दौरान भगवान वासु की पंच रत्न, ताम्र या स्वर्ण प्रतिमा रखें। ऐसा करना शुभ माना जाता है और पूजा करने का पूरा फल मिलता है।

सूर्यास्त के बाद न करें भोजन

रोहिणी व्रत के दिन सूर्यास्त के बाद भोजन करने से बचना चाहिए। इस व्रत का पालन 3, 5 या 7 वर्षों तक करना चाहिए।

दान करना

रोहिणी व्रत के दौरान दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीबों को जरूरतमंद चीजें जैसे भोजन और वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से सुख की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ