Rishi Kapoor की इन फिल्मों ने जीता फैंस का दिल


By Akanksha Jain30, Apr 2024 01:22 PMjagran.com

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की आज चौथी पुण्यतिथि है। जिसके चलते आज हम आपको ऋषि कपूर के करियर की शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे।

बॉबी

1973 में फिल्म बॉबी के जरिए ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ऋषि कपूर की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अमर अकबर एन्थोनी

1977 की फिल्म अमर अकबर एन्थोनी में ऋषि कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना जैसे शानदार कलाकारों ने काम किया था।

हम किसी से कम नहीं

ऋषि कपूर की पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में हम किसी से कम नहीं का नाम भी शामिल है। ये फिल्म भी फैंस को बहुत पसंद आई थी।

सरगम

आपने गाना ढपली वाले तो सुना ही होगा। ये गाना ऋषि कपूर की फिल्म सरगम का गाना है। ये फिल्म भी बहुत चली थी।

नसीब

हेमा मालिनी, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन समेत इस फिल्म में कई शानदार स्टार्स ने काम किया था। फिल्म नसीब भी लोगों को बहुत पसंद आई थी।

प्रेम रोग

पद्मिनी कोल्हापुरी और ऋषि कपूर की फिल्म प्रेम रोग भी बहुत लोगों को पसंद आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

कुली

फिल्म कुली में ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था। ये फिल्म लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ