भारतीय टीम के आक्रमक बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों जबरदस्त फार्म में हैं, रिंकू ने पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में गजब का प्रदर्शन किया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
रिंकू सिंह ने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा, लगातार अच्छी बैटिंग की वजह से आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में रिंकू सिंह ने लंबी छलांग लगाई है।
ताजा रैंकिंग के मुताबिक रिंकू सिंह ने 46 अंकों की उछाल के साथ 59 स्थान पर पहुंच गए हैं, इसी के साथ वह रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गए हैं।
रिंकू सिंह के 464 अंक हैं, रिंकू सिंह इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं, वह आक्रमक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं।
वहीं टी20 में टॉप पर सूर्यकुमार यादव का नाम है, दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं।
सूर्यकुमार यादव 865 अंक के साथ टॉप पर हैं, वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 787 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
वहीं दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम इस लिस्ट में 758 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम चौथे स्थान पर काबिज हैं।
वहीं युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई टॉप पर हैं, अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com