बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में वापसी करने वाले स्पिनर कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया है।
22 महीने बाद वापसी करते हुए कुलदीप यादव ने अश्विन और अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
कुलदीप यादव ने बांग्लादेश की पहली पारी में 40 रन देकर 5 विकेट लिए।
यह रिकॉर्ड कुलदीप यादव के टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन है।
कुलदीप ने 40 रन देकर 5 विकेट लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड अश्विन के नाम था, जिन्होंने 2015 में फतुल्लाह में 87 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
अनिल कुंबले ने बांग्लादेश में 4/55 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2004 में चटगांव में ही किया था।
हालांकि बांग्लादेश में एक भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड जहीर खान के नाम है। जिन्होंने 2007 में मीरपुर में 87 रन देते हुए 7 विकेट चटकाए थे।