भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।
ऐसे में आज हम आपको उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने राजनीति में अपना करियर बनाया। आइए विस्तार से जानें।
क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने साल 2012 में राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार की और मई में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट और 25 वनडे खेलने वाले कीर्ति आजाद ने राजनीति में एंट्री मारी और बीजेपी के टिकट से बिहार के दरभंगा से लोकसभा चुनाव जीता।
चेतन चौहान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 1991 और 1998 में लोकसभा चुनाव लड़े और जीते। वो अभी फुल टाइम पॉलिटिक्स में हैं अमरोहा से विधायक हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने 2004 और 2009 में बीजेपी की टिकट से अमृतसर से लोकसभा चुनाव जीते। लेकिन फिर वो भाजपा छोड़ कांग्रेसी हो गए।
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने राजनीति में आने के लिए कांग्रेस का दामन थामा और मुरादाबाद से चुनाव लड़ा और जोरदार तरीके से जीता।
क्रिकेट की पिच से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर भी राजनीति के मैदान उतरे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव गंभीर भाजपा के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा और जीता भी।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com