रिंकू सिंह आक्रमक बल्लेबाज हैं, इन दिनों वह शानदार फॉर्म में हैं। आस्ट्रेलिया के साथ हुई सीरीज में रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रनों की पारी खेली।
रिंकू सिंह ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। रिंकू ने 39 गेंदों में 9 चौकों ओर 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।
रिंकू जब बल्लेबाजी के लिए आए तो टीम के 55 रन पर 3 विकेट थे, उसके बाद रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी की और टीम को बेहतरीन स्थिति में लाए।
वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बल्ले से शानदार पारी खेली। सूर्युकुमार ने 36 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।
वहीं दक्षिण अफ्रीका में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल खाता नहीं खोल सके। यशस्वी जायसवाल पहली ही ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट खो बैठे।
हालांकि भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका की टीम डकवर्थ लुइस नियम से 5 विकेट से जीत दर्ज की।
दक्षिण अफ्रीका के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है, इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM