सर्दियों में बाजरे की रोटी एक पौष्टिक और हेल्दी ऑप्शन है। इसे खाने से न केवल शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि यह शरीर को गर्म रखती है और इसे खाने से शरीर को कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। लेकिन इसे सही तरीके से खाया जाए तब ही आपको इसके लाभ मिलेंगे। हमारे इस लेख में जाने बाजरा की रोटी को खाने का सही तरीका।
बाजरे में कई पोषक तत्व जैसे फाइबर, आयरन और मैग्निशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है, जिससे पेट की समस्याएं दूर होती हैं।
बाजरे की रोटी बनाते वक्त इसमें बारी मेथी या पालक के पत्तों को मिलाकर आटा गूंथे। इससे रोटी और भी ज्यादा पौष्टिक और टेस्टी हो जाती है। इसे खाना सर्दियों में और भी ज्यादा फायदेमंद है।
बाजरे की रोटी को बनाते वक्त इसमें थोड़ा सा गर्म पानी या घी डालकर गूंथे। इससे रोटी और भी टेस्टी बनती है, साथ ही इसे पचा पाना भी आसान होता है।
बाजरे की रोटी को घी या मक्खन लगाकर सर्व करें। यह सर्दियों में शरीर को एनर्जेटिक और गर्म रखती है। इसे खाने से आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
सर्दियों में बाजरे की रोटी को गुड़ या मूली के साथ खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। साथ ही इससे शरीर का डिटॉक्सीफिकेशन होता है, जिससे शरीर अंदर से हेल्दी और स्ट्रांग बनता है।
जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है, उनके लिए बाजरे की रोटी एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जो डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होता है।
रोजाना बाजरे की रोटी खाने से पाचन तो अच्छा होता ही है,साथ ही इससे हड्डियां मजबूत होती है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी भी दूर होती है।
बाजरे की रोटी को सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करें और हेल्दी रहें। ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।