क्या आपको भी सर्दियों में अक्सर कब्ज की दिक्कत हो जाती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योकि ठंड में पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। इसलिए कई लोगों को पेट की दिक्कत हो जाती है। आज हम आपको ऐसे सूपरफूड्स के बारे में बताएंगे जिससे सर्दियों में भी आपका डाइजेशन हेल्दी रहेगा।
पेट को साफ और स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डेली डाइट में फाइबर रिच फूड को शामिल करें। यह गट हेल्थ को अच्छा रखता है, साथ ही इससे कॉन्स्टिपेशन की दिक्कत नहीं होती।
अलसी के बीज में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो कब्ज और पेट की समस्याओं से आराम दिलाता है।
सर्दियों में हरी सब्जियां जैसे पालक या सरसों का साग खाएं। हरी सब्जियों में आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इन्हें पचाने में कम मेहनत लगती है, इसे खाने से पेट भी साफ रहता है।
रात को किसी बर्तन में पानी लेकर अंजीर को भिगोने के लिए रख लें। इसे रोजाना सुबह उठकर खाएं। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है, जिससे कब्ज या गैस की दिक्कत नहीं होती।
रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में घी डालकर पीएं। घी की चिकनाहट से पेट में जमी गंदगी बाहर निकल जाती है। जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती।
इन सूपरफूड्स को खाने से डाइजेस्टिव प्रॉब्लम दूर होती है। हेल्दी डाइट खाएं और स्वस्थ जीवन जीएं। यह न केवल आपके डाइजेशन को अच्छा करेगा, बल्कि इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहेगी।
अच्छी डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए खूब पानी पीएं और स्वस्थ खाना खाएं। ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।