सूर्यदेव को जल कितने बजे चढ़ाना चाहिए?


By Ashish Mishra17, Mar 2024 06:00 AMjagran.com

सूर्य को जल चढ़ाना

रोजाना सूर्य को जल चढ़ाने से परेशानियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य को जल कितने बजे चढ़ाना अच्छा माना जाता है?

ज्योतिष शास्त्र

इस शास्त्र में सूर्य को जल चढ़ाने के महत्व को बताया गया है। रोजाना सूर्य को जल अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सूर्य को जल अर्पित करने का समय

सूर्य को सही समय पर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, सुबह 06 बजकर 15 मिनट से लेकर 06 बजकर 45 मिनट के बीच सूर्य को जल देना शुभ माना जाता है।

किस लोटे से जल दें

सूर्य को जल अर्पित करते समय पात्र का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए तांबे का लोटा सबसे उत्तम माना जाता है।

इस दिशा में करें मुंह

सूर्य को जल अर्पित करते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस बाद का विशेष ध्यान देना चाहिए कि मुंह हमेशा पूर्व दिशा की तरफ ही रहे।

इस दिन जरूर दें

अर्घ्य अगर रोजाना सूर्य को अर्घ्य नहीं दे पाते हैं तो रविवार को जरूर जल अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और भक्त पर आशीर्वाद बरसाते हैं।

कुंडली में सूर्य मजबूत करना

अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो रोजाना सुबह स्नान करने के बाद उगते सूर्य को जल अर्पित करें। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं।

सफलता प्राप्त करने में आसानी

अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो रोजाना सूर्य को जल अर्पित करें। इससे सफलता के योग बनने लगते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना देवी-देवताओं को जल अर्पित करने और पूजा-पाठ के बारे जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ