भारत के अलावा किन-किन देशों में हैं भगवान शिव के मंदिर? जानें


By Farhan Khan05, Mar 2024 05:51 PMjagran.com

भगवान शिव के भक्त

भगवान शिव के भक्त सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी मौजूद है। इनकी भक्ति सिर्फ सनातन धर्म के लोग ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग करते है।

भारत के अलावा इन देशों में बने हैं शिव के मंदिर

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भारत के अलावा किन-किन देशों में भगवान शिव के मंदिर बने हैं। आइए इन मंदिरों के बारे में विस्तार से जानें।

श्री अमरनाथ केव टेंपल

श्री अमरनाथ केव टेंपल भारत में मौजूद सबसे बड़ा शिव मंदिर है। भगवान शिव का यह मंदिर श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर 3888 की ऊंचाई पर मौजूद है।

देश में 12 ज्योतिर्लिंग

इसे 5 हजार साल पुराना माना जाता है। इसके अलावा देश में 12 ज्योतिर्लिंग भी है। इसके दर्शन आप गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु राज्य में कर सकते हैं।

प्रम्बानन मंदिर

प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है। इस मंदिर का इतिहास सबसे पहले 9वीं शताब्दी ईस्वी में मातरम या मेदांग साम्राज्य के दौरान बनाया गया था।

पशुपतिनाथ मंदिर

भगवान शिव का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के काठमांडू शहर में स्थित है। माना जाता है कि यहां मौजूद शिवलिंग पारस पत्थर से बना हुआ है।

सागर शिव टेंपल

सागर शिव मंदिर मॉरीशस के पोस्टे डी फ्लैक के गोयावे डी चाइन द्वीप पर मौजूद है। इसमें शिव की 108 फीट ऊंची कांस्य रंग की मूर्ति स्थापित है। मंदिर का निर्माण 2007 में किया था।

कटासराज मंदिर

पाकिस्तान के चकवाल जिले से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद भगवान शिव को समर्पित कटासराज मंदिर मौजूद है। माना जाता है कि यह 5000 साल पुराना है।

आप भी इन मंदिरों को जीवन में एक बार जरूर विजिट करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com