सामुद्रिक शास्त्र इंसानों के शरीर के बनावट और शरीर में मौजूद कई निशानों के आधार पर व्यक्ति के बारे में भविष्यवाणी करने में सक्षम है।
आंखों का फड़कना भी भविष्य में होने वाली किसी शुभ या अशुभ घटना से जोड़कर देखा जाता है। समुद्र शास्त्र की मानें, तो इसके पीछे कुछ संकेत छिपे होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर पुरुषों की दाईं आंख फड़क रही है, तो इसका क्या मतलब होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
कुछ मान्यताओं के अनुसार यदि किसी पुरुष की दोनों आंखें फड़क रही हैं, तो माना जाता है कि आप अपने किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं।
यदि किसी पुरुष की बाईं आंख बार-बार फड़कती है, तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपका किसी से झगड़ा हो सकता है।
अगर किसी पुरुष की दाईं आंख फड़क रही है, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ शुभ होने वाला है। खुशखबरी मिल सकती है।
खुशखबरी मिलने के साथ-साथ जीवन में धन का आगमन हो सकता है। बिगड़े काम भी बन सकते हैं। कोई भी समस्या बाकी नहीं रहेगी।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com