वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है. इसमें घर के मंदिर से लेकर किचन की दिशा तय है। ऐसे ही बेडरूम में सिरहना किस दिशा में करके सोना चाहिए इस बारे में भी बताया गया है।
आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे आखिर सही दिशा सोने की क्या होती है और इसके क्या लाभ हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
पूर्व दिशा में सिर करके सोना चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इससे आप फ्रेश एनर्जी के साथ उठते हैं। साथ ही जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
इस दिशा में सोने से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है। इससे वैवाहिक जीवन में क्लेश नहीं होता है। दांपत्य जीवन सुख बना रहता है।
इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इससे आपको थका-थका नहीं महसूस होता है। इस दिशा में सोने से आपको नींद अच्छी आएगी।
इस दिशा में सिर करके सोने से देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। तो अब से आप इस दिशा में सिर करके सो जाइए फिर देखिए कैसे आपके जीवन में बदलाव होता है।
अगर आप अपने घर में अकेले कमाने वाले हैं। या फिर नौकरी और व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए पूर्व दिशा में सिर करके सोना सबसे अच्छा माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, ऋषि और मुनियों ने बताया है कि शाम के वक्त यानी गोधूलि बेला में भूलकर भी नहीं सोना चाहिए।
अगर आप भी जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो इस दिशा में ही सोएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com