हर बॉडी टाइप पर जंचेंगे ये लहंगे, आप भी लें इंस्पिरेशन


By Akanksha Jain10, Oct 2024 08:00 PMjagran.com

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रिधिमा पंडित आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। रिधिमा पंडित ने कई शानदार टीवी शोज में काम किया है।

रिधिमा पंडित का फैशन सेंस

फैशन सेंस के मामले में भी रिधिमा पंडित किसी से भी कम नहीं हैं। आप भी एक्ट्रेस से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

रिधिमा पंडित का लेटेस्ट लुक

रिधिमा पंडित के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के लाइट वर्क लहंगे में अपना लुक शेयर किया था।

शानदार लहंगा डिजाइन

अगर आप भी शानदार लहंगे की तलाश में हैं तो आप भी एक्ट्रेस के ये लहंगे पहन सकती हैंय़ आज हम आपको उनके लहंगे लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

हैवी वर्क लहंगा लुक

अगर आप हैवी वर्क लहंगा स्टाइल करना चाहती हैं तो आप रिधिमा पंडित के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। लहंगे के अलावा आप रिधिमा पंडित के ब्लाउज डिजाइन को भी कॉपी कर सकती हैं।

नेट वर्क लहंगा डिजाइन

अगर आप अपने लुक को हॉट बनाना चाहती हैं तो आप रिधिमा पंडित की तरह ही नेट वर्क लहंगा डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं।

सिंपल मिरर वर्क लहंगा डिजाइन

व्हाइट कलर के इस लहंगे में मिरर वर्क किया गया है। ये लहंगा काफी सिंपल लग रहा है और अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।

लाइट वर्क लहंगा लुक

इन लुक्स के अलावा आप रिधिमा पंडित की तरह ही लाइट वर्क ब्लाउज भी पहन सकती हैं। लाइट वर्क ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ