बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 49 साल की शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
फैशन सेंस के मामले में शिल्पा शेट्टी किसी से भी कम नहीं हैं। आप भी एक्ट्रेस के इन व्हाइट लुक्स को आप भी स्टाइल कर सकती हैं।
शिल्पा शेट्टी के इन व्हाइट आउटफिट्स को आप शादी से लेकर ऑफिस पार्टी तक हर जगह स्टाइल कर सकती हैं।
व्हाइट कलर का ये सूट काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। आप भी इस तरह के व्हाइट सूट को कैरी कर सकती हैं।
अगर आप साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं तो आप शिल्पा शेट्टी के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। व्हाइट साड़ी में एक्ट्रेस सुंदर लग रही हैं।
अपने ऑफिस लुक में चार चांद लगाने के लिए आप शिल्पा शेट्टी की तरह ही प्रोफेशनल को-ऑर्ड सेट स्टाइल कर सकती हैं।
प्लेन व्हाइट कलर की ये गाउन आपके लुक में चार चांद लगा देगी। इस गाउन में मोती का वर्क किया गया है, जो लुक की शोभा बढ़ा रहे हैं।
फिलहाल हाई थाई स्लिट ड्रेसेज काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। पार्टी में आप इस तरह की हाई थाई स्लिट ड्रेस पहन सकती हैं।
एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ