Wedding Season: Ridhima के लहंगे करें ट्राई, लगेंगी पतली और लंबी


By Akshara Verma01, Mar 2025 11:01 AMjagran.com

Ridhima के स्टाइलिश लहंगे

Ridhima Pandit इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री के लुक्स और मेकअप को लड़कियां बहुत पसंद करती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के रॉयल लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप कॉपी कर सकती हैं।

हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा

अभिनेत्री हैवी एंब्रॉयडरी लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। शादी में लड़कियां एक्ट्रेस के इस हैवी लहंगे को रॉयल लुक देने के लिए हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। साथ ही, लूज बन हेयर स्टाइल लहंगे को अट्रैक्टिव लुक देगा।

ट्रेंडिंग फ्लोरल लहंगा

एक्ट्रेस का ये पर्पल कलर का लहंगा आपको महफिल की स्पॉट लाइट बना देगा। Ridhima इस लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। आप फ्लोरल लहंगे को खुले वेवी बालों के साथ कैरी कर सकती हैं।

शिमरी लहंगा

लहंगे की स्कर्ट काफी क्लासी और स्टाइलिश लुक दे रही है। साथ ही, ब्लाउज लुक में चार-चांद लगा रहा है। आप डार्क मेकअप और लाइट ज्वेलरी के साथ पहनकर मॉडल जैसा लुक ले सकती हैं।

स्टाइलिश ब्लाउज

लहंगा येलो कलर के फ्लोरल लहंगे में Ridhima खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे डिजाइनर लहंगे आजकल ट्रेंड में है। साथ ही, कर्ली और लूज बन हेयर स्टाइल के साथ आप इस लुक को एलिगेंट बना सकती हैं।

जरी वर्क लहंगा

Ridhima ने हैवी जरी वर्क लहंगे को ग्रीन और गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया है। भाई की शादी में एलिगेंट दिखने के लिए एक्ट्रेस के लुक को डार्क मेकअप और बन हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

सिंपल अट्रैक्टिव लहंगा

यह लहंगा एकदम सिंपल और डिसेंट लुक दे रहा हैं। यंग गर्ल्स डार्क मेकअप और वेवी हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक को पार्टी में हाइलाइट करवा सकती हैं।

शादी में Ridhima Pandit के स्टाइलिश लहंगे पहनकर आप अपनी फिगर को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@ridhimapandit)