बदलते मौसम में स्किन का ख्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इस मौसम में स्किन अक्सर रूखी और बेजान नजर आती है।
अगर आप भी स्किन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको चेहरे पर यह तेल जरूर लगाना चाहिए। इससे चेहरा भी खिला-खिला रहेगा।
हम आपको रोजमेरी ऑयल के बारे में बता रहे हैं। यह ऑयल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करता है।
रोजमेरी ऑयल ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है और वह स्वस्थ और ग्लोइंग दिखती है।
अगर स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको यह ऑयल रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाना चाहिए।
हालांकि आपको रोजमेरी ऑयल सीधा स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। इसमें आपको बादाम का तेल या नारियल का तेल मिक्स करना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजमेरी ऑयल आपके पाचन में सुधार कर सकता है। इसके चलते आप सूजन, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से भी दूर रहते हैं।
जो लोग अपनी याददाश्त में सुधार और चीजों पर फोकस करना चाहते हैं, उन्हें एक बार रोजमेरी ऑयल की सुगंध लेनी चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com