हेल्दी लाइफ के लिए हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो हमेशा से ही हमारे लिए फायदेमंद रही हैं।
ऐसी कई सारी सब्जियां हैं, जो हमारी सेहत को काफी फायदा पहुंचाती हैं। तुरई इन्हीं में से एक है।
तोरई को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है।
विटामिन ए भरपूर तोरई आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद होती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि तोरई इतने सारे गुणों से भरपूर होने के बावजूद कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि किन लोगों को भूलकर भी तोरई का सेवन नहीं करना चाहिए।
तोरई से कई लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।
गर्भवती महिलाओं को तोरई का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
तोरई का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।