हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, कुछ लोगों की हथेली में अमीर बनने वाली रेखाएं होती हैं। आज हम आपको इन्हीं रेखाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे।
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा सीधी होती है और कहीं से टूटी नहीं होती, तो इस रेखा का मतलब है कि व्यक्ति को अपार धन की प्राप्ति होगी।
जब व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत के ठीक नीचे एक्स का निशान बनता है, तो माना जाता है कि वह व्यक्ति धनवान बनने वाला है।
इस प्रकार के लोग ज्यादातर शादी के बाद अमीर बनते हैं। इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यह जीवन में तरक्की भी प्राप्त करते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे में यव का निशान पाया जाता है। हथेली में ऐसा निशान होने पर व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली समझा जाता है। इस तरह के लोग खूब पैसा कमाते हैं।
हथेली पर स्वास्तिक का निशान रहना भी शुभ होता है। ऐसे लोग अमीर होते हैं। इन्हें किस्मत का पूरा साथ मिलता है। ये हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं।
किसी व्यक्ति के हाथ पर मछली का निशान होना ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि में बहुत शुभ माना जाता है। इसे धन का प्रतीक माना जाता है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com