यह 1 रत्न धारण करने से बन सकते हैं करोड़पति


By Ashish Mishra26, Jan 2025 06:00 PMjagran.com

रत्न धारण करना

अक्सर लोग कुंडली में ग्रह की नकारात्मक स्थिति का सामना करते रहते हैं। जिससे धन हानि होने लगता है। आइए जानते हैं कि कौन-सा रत्न धारण करने से धन की प्राप्ति होती है?

धन की कमी

कई बार ग्रह के कमजोर होने से व्यक्ति को धन की कमी होने लगती है। ऐसी स्थिति में रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

नीलम रत्न धारण करने के फायदे

अगर आप आर्थिक या मानसिक समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको नीलम रत्न धारण करना चाहिए। इस रत्न को धारण करने से कई फायदे होते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

नीलम रत्न धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है। इसके अलावा, व्यक्ति के रुके हुए धन वापस मिलने लगते हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

कारोबार में सफलता

अगर आपको व्यापार में सफलता नहीं मिल रही है, तो नीलम रत्न धारण करें। इसे पहनने से कारोबार में तरक्की होती है और करियर में सफलता मिलती है।

मानसिक परेशानियों से छुटकारा

अगर आप तनाव का सामना कर रहे हैं, तो नीलम रत्न धारण करें। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति खुद को मानसिक रूप से स्वास्थ्य महसूस करता है।

शनि ग्रह होते हैं मजबूत

नीलम रत्न धारण करने से शनि ग्रह मजबूत होता है। इससे साधक को कार्यक्षेत्र में तरक्की होती है और जीवन में आने वाली अन्य परेशानियां दूर होने लगती हैं।

नीलम रत्न धारण करने की विधि

इस रत्न को मध्यमा उंगली में धारण करना शुभ होता है। वहीं, सवा छह या सवा सात रत्नी नीलम पहनना लाभकारी माना जाता है। इसे धारण करना बेहद शुभ होता है।

पढ़ते रहें

रत्न धारण करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ