चावल का पानी ना सिर्फ चेहरे को निखार देता है बल्कि इससे स्किन को एंटी-एजिंग गुण भी मिलते हैं।
इसके अलावा दाग-धब्बों को हल्का करता है, धूप से चेहरे को होने वाले डैमेज को रोकता है और स्किन से एक्सेस ऑयल को कम करता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप चावल का पानी इस तरह से इस्तेमाल करते हैं, तो कोरियन स्किन पा सकते हैं।
आप चावल के पानी का फेस वॉश बना सकते हैं। इसके लिए 1 से 2 चम्मच चावल के पानी में 2 चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
इसके बाद जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इस फेस वॉश से चेहरा धोएं या फिर इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट रखने के बाद धो लें।
आप चावल के पानी का स्प्रे भी लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए चावल के पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच ही खीरे के रस को मिला लें।
इस स्प्रे को बोतल में भरकर रखें और इस्तेमाल करने के लिए चेहरे पर सीधा छिड़कें या रूई की मदद से लगा लें।
इन तरीकों से स्किन पर चावल का पानी लगाने से कोरियन स्किन हो सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com