कई बार खाना खाने के बाद खट्टी डकार की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि खट्टी डकार को दूर करने के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए?
कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। इससे बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कई घरेलू उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से खट्टी डकार की समस्या दूर होने लगती है। इन उपायों को करने से पाचन भी दुरुस्त रहता है।
खट्टी डकार होने पर नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पिएं। इस घरेलू उपाय को करने से खट्टी डकार से जल्द आराम मिलता है।
रात में खट्टी डकार की समस्या होने पर सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करें। इसे खाने से डकार की समस्या दूर होती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।
खट्टी डकार को दूर करने के लिए जीरे को तवा पर भून लें। इसके बाद इसे पीसकर एक गिलास पानी में मिला लें। इसमे काला नमक मिलाकर पी लें। ऐसा करने डकार की समस्या दूर होने लगती है।
खट्टी डकार की समस्या होने पर हींग का पानी में घोलकर पी लें। इस घरेलू उपाय को करने से खट्टी डकार दूर होने लगती है। इसके साथ ही, कब्ज और अपच भी दूर होती है।
इन घरेलू उपायों को करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा, पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं और गैस से आराम मिलता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ