Delhi Heritage Walk Festival के बारे में सब कुछ जानें


By Farhan Khan15, Oct 2024 11:51 AMjagran.com

दिल्ली का इतिहास

लोगों को दिल्ली के इतिहास से जोड़ने के लिए शहर में थीम-आधारित विरासत पथ महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

100 हेरिटेज वॉक

इस महोत्सव का आयोजन दिल्ली पर्यटन विभाग करवाता है। इसमें 100 हेरिटेज वॉक शामिल हैं, जो शहर के ऐतिहासिक परिदृश्य को एक्सप्लोर करवाता है।

ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करना

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करना और उन्हें जनता के लिए सुलभ बनाना है।

संरक्षण के प्रति जागरूकता

यह महोत्सव लोगों में ऐतिहासिक संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करता है और उन्हें शहर की विरासत से जोड़ता है।

ऐतिहासिक स्थलों का दौरा

महोत्सव के दौरान, विभिन्न थीम पर आधारित पैदल यात्राएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें प्रतिभागी शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करते हैं।

महोत्सव की अवधि

ये महोत्सव 10 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 31 दिसंबर तक चलने वाला है। वॉक के लिए 25 लोगों का ग्रुप बनाया जाता है।

ऐतिहासिक जगहों की कहानियां सुनना

इन ग्रुप के साथ एक टूर गाइड होता है। टूर गाइड का काम उन सभी ऐतिहासिक जगहों के बारे में लोगों को कहानियां सुनना है।

इस वॉक से जुड़ी सभी जानकारियां आप दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की वेबसाइट delhitourism.gov.in/ebooking से ले सकते हैं। हर वॉक की कीमत 1000 रुपए प्रति व्यक्ति है।