गणतंत्र दिवस देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसके बाद भारत गणराज्य बना।
इस दिन लाखों लोग अपने घरों से राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण देखते हैं और एक साथ पूरा भारत जन-गण-मन के स्वर से गूंज उठता है।
इसी भावना को और मजबूत बनाने और गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने के लिए आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की शुभेच्छा वाले कुछ संदेश भेज सकते हैं।
हमारा संविधान है, हमारा स्वाभिमान, भारत का गौरव और है भारत की पहचान
हर एक दिल में हिंदुस्तान है, राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है। भारत मां के बेटे हैं हम, इस मिट्टी पर हम सबको अभिमान है।
कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है। हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
मुकुट हिमालय, हृदय में तिरंगा, आंचल में गंगा लायी है। सब पुण्य, कला और रत्न लुटाने देखों, भारत माता आई हैं!
दें सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है, सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक आप में जान है।
आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं, तीन रंगों से रंगा तिरंगा, हमारी यह पहचान है।