अक्सर लोगों को अंडा खाना पसंद होता है। इसे खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि एक दिन में कितने अंडे का सेवन करना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, खाने वाली चीजों की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए।
अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अंडे खाते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें। इसे ज्यादा मात्रा में खाना नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आप शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 1 या ज्यादा से ज्यादा 3 अंडे खा सकते हैं। इसे ज्यादा मात्रा में खाना हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।
अंडे में विटामिन-ए, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। रोज 1-2 अंडे खाने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है।
रोजाना पर्याप्त मात्रा में अंडे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है और पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
अंडे में विटामिन-डी होती है। इसे पर्याप्त मात्रा में खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। यह ब्रेन के लिए फायदेमंद होता है। अंडे खाने से सोचने-समझने की क्षमता बढ़ने लगती है।
अगर आप ज्यादा मात्रा में अंडे का सेवन करते हैं, तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
शरीर को होल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ