पूरे देशभर में 14 मार्च का होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है।
होली रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को प्यार से रंग लगाते हैं। गुजिया खाते हैं और भांग वाली ठंडाई का भी सेवन करते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि होली से पहले किन चीजों को बाहर कर देना चाहिए, ताकि आपके साथ किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
होली से पहले घर में टूटी हुईं या खंडित मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे सौभाग्य, दुर्भाग्य में बदल सकता है।
अगर आप अपनी होली पर किसी प्रकार का अपशगुन नहीं चाहते, तो इसके लिए अपने घर से पुराने व बेकार कपड़े तुरंत बाहर कर दें।
होली से पहले बेकार बर्तनों को घर से बाहर निकालने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति के बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति होली से पहले अपने घर से खराब घड़ी को बाहर नहीं करते, उनके लिए होली का रंग फीका पड़ सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com