Chandra Grahan 2025: होली पर इन बातों का रखें ध्यान


By Farhan Khan12, Mar 2025 05:00 PMjagran.com

होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया

फाल्गुन पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है। इस बार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। होली वाले दिन का चंद्र ग्रहण का भी साया रहने वाला है।

चंद्र ग्रहण की टाइमिंग

अगर चंद्र ग्रहण की टाइमिंग की बात करें, तो यह सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक है। हालांकि, भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान होली पर ध्यान रखें ये बातें

आज हम आपको बताएंगे कि चंद्र ग्रहण के दौरान होली पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि रंग में भंग न पड़ें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

होली पर नहीं होगा असर

जैसा कि आपको पहले बताया जा चुका है कि मार्च में होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए होली के त्योहार पर इसका कोई असर नहीं होगा।

होली के रंग में नहीं पड़ेगा भंग

आप बिना किसी झिझक के आराम से होली मना सकता है। आपके रंग में किसी प्रकार का भंग नहीं पड़ेगा क्योंकि सूतक काल मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी अहम बातें

बेशक, चंद्र ग्रहण के दौरान आपकी होली के रंग में कोई भंग नहीं पड़ेगा लेकिन आपको चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पूजा न करें

आपको चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा करना, खाना पकाना और खाने-पीने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपको गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com