नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये 5 चीजें


By Mahak Singh18, Mar 2023 12:45 AMjagran.com

मां दुर्गा

नवरात्रि का त्योहार बहुत जल्द आने वाला है, हिंदू धर्म में मां दुर्गा बहुत पूजनीय हैं।

नवरात्रि

अगर आप मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो नवरात्रि से पहले घर से इन चीजों को निकाल दें।

खंडित मूर्तियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित नहीं रखना चाहिए। उन्हें पानी में विसर्जित करना चाहिए क्योंकि इससे दुर्भाग्य आता है।

टूटा शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है, इसलिए इसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फटी हुई धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए, इससे धन की हानि होती है।

बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बंद या खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए, इससे तरक्की में बाधा आती है।

मकड़ी का जाला

घर में मकड़ी का जाला हो तो उसे तुरंत हटा दें, इससे धन हानि और सफलता में बाधा आती है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ

शनिवार के दिन करें इन 4 चीजों का दान, होगी शनिदेव की कृपा