शनिवार के दिन करें इन 4 चीजों का दान, होगी शनिदेव की कृपा


By Mahak Singh17, Mar 2023 11:50 PMjagran.com

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। कहा जाता है कि शनिदेव ही मनुष्य को उसके बुरे कर्मों का फल देते हैं।

शनिदेव

माना जाता है कि शनिदेव प्रसन्न हों तो रंक को राजा बना देते हैं लेकिन यदि वे क्रोधित हो जाएं, तो राजा को रंका बनते देर नहीं लगती।

दान

अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन इन चीजों का दान कर सकते हैं।

सरसों का तेल दान करें

अगर शनि के कारण आपका कोई काम अटका हुआ है या जीवन में सफलता नहीं मिल रही है, तो सरसों के तेल का दान जरूर करें।

काले कपड़े का दान

यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो आपको शनिवार के दिन काले वस्त्र का दान करना चाहिए।

लोहे के बर्तन दान करें

माना जाता है कि शनिवार की शाम किसी गरीब व्यक्ति को लोहे का बर्तन दान करने से दुर्घटना होने की संभावना टल जाती है।

काले तिल का दान

शनिवार की शाम सवा किलो काला तिल किसी गरीब व्यक्ति को दान करने से शनि के कारण होने वाली आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ

मां दुर्गा के नौ रूपों पर रखें अपनी पुत्री का नाम, होगी बुद्धिमान