जीवन में सफलता को लेकर स्वामी विवेकानंद ने कई तरह के विचार दिए हैं। इन विचारों का पालन करने से सफलता जल्दी मिलती है।
अक्सर लोगों को परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
किसी भी काम को करने से पहले लक्ष्य निर्धारित करना बहुत जरूरी होता है। बिना लक्ष्य के परिश्रम करने से सफलता मिलती में कठिनाई होती है।
पढ़ाई करने से लिए एकाग्रता का होना जरूरी होता है। एकाग्रता के लिए ध्यान और ध्यान को इंद्रियों को संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद ने बताया है कि जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होता है।
जब भी किसी काम को करने के लिए प्रतिज्ञा करो उसे तुरंत ही कर लो। काम को बाद में करने से लोगों का विश्वास उठने लगता है।
जब तक आपको खुद पर विश्वास नहीं हो जाता है तब तक भगवान पर विश्वास करना मुश्किल होता है। हमेशा खुद पर विश्वास करना चाहिए।
जीवन में संघर्ष करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। जीतना बड़ा संघर्ष होगा उतनी ही शानदार जीत भी होगी।
एजुकेशन से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ