Ramadan 2024: रोजे रखते समय इन बातों का रखें ध्यान


By Amrendra Kumar Yadav11, Mar 2024 10:00 PMjagran.com

माह-ए-रमजान

बीते दिन यानी कल सऊदी अरब में चांद दिखा है, जिससे वहां आज से रमजान की शुरुआत हो रही है। भारत में चांद आज दिखेगा और यहां पर कल से रमजान शुरु होंगे।

1 महीने के रमजान

रमजान के दौरान रोजे रखे जाते हैं, जिसमें सुबह सहरी और शाम में सूरज ढलने के बाद इफ्तार होती है। वहीं दिनभर पानी भी नहीं पिया जाता है, ऐसे में रोजा रखते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

कैफीन युक्त चीजों का सेवन कम करें

अगर रमजान के दौरान रोजे रख रहे हैं तो इस दौरान कैफीन युक्त चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए, इससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है, इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

रोजा रख रहे हैं तो डाइट में छाछ, खीरा, तरबूज, खरबूज, दही आदि चीजों को शामिल करें। इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और एनर्जेटिक रहते हैं।

पूरी नींद लें

रोजा रख रहे हैं तो नींद जरूर पूरी लें, नींद की कमी से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं और वर्क प्रोडक्टिविटी भी प्रभावित होती है।

इफ्तार में न करें गलती

कई लोग दिनभर प्यासा रहने के बाद इफ्तार के समय अधिक पानी पी लेते हैं, इससे जी मिचली, एसिडिटी की समस्या हो सकती है, ऐसे में इफ्तार के समय कम मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।

इफ्तार के बाद वॉक करें

कई बार लोग इफ्तार करने के तुरंत बाद बेड पर चले जाते हैं, ऐसे में पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इफ्तार के बाद थोड़ी देर वॉक जरूर करें।

तला-भुना मसालेदार भोजन न करें

रोजा खोलते समय ज्यादा तला-भुना सेवन न करें, इसकी जगह पर डाइट में सूप, और हल्की चीजों का सेवन करें। इसके अलावा डाइट में मछली को शामिल कर सकते हैं।

रोजा रखते समय इन बातों का ध्यान रखें, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com