पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें, फर्श पर आ जाएगी चमक


By Ashish Mishra24, Mar 2024 02:21 PMjagran.com

साफ-सफाई करना

सभी लोग चाहते हैं कि उनका घर हमेशा साफ रहे। इसके लिए रोजाना पोछा लागना चाहिए। आइए जानते हैं कि फर्श को चमकदार रखने के लिए पानी में क्या मिलाकर पोछा लगाना चाहिए?

पोछा लगाना

घर में साफ-सफाई रहने पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। रोजाना घर में पोछा लगाने वाले पानी में अलग-अलग चीजें मिलाना चाहिए।

पोछा वाले पानी में मिलाएं बेकिंग सोडा

इसके उपयोग से किसी तरह के दाग धब्बे मिट जाते हैं। पोछा लगाते समय पानी में बेकिंग सोडा मिलाने से फर्श पूरी तरह से साफ हो जाती है।

फ्लोर क्लीनिंग लिक्विड

घर में साफ-सफाई रखने के लिए पोछा लगाना जरूरी होता है। पानी में फ्लोर क्लीनिंग लिक्विड मिलाकर पोछा लगाने से फर्श पर चमक आने लगती है।

नमक मिलाकर पोछा लगाएं

पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पोछे के पानी में कपूर मिलाना

अगर आप पानी में कपूर डालकर पोछा लगाते हैं तो इससे घर की सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही सफलता के योग बनने लगते हैं।

घर में सुख-समृद्धि

घर में साफ-सफाई रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इससे परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती हैं।

वास्तु दोष से छुटकारा

अगर आप वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पानी में इन चीजों मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। इस वास्तु दोष दूर होने लगता है।

पढ़ते रहें

रोजाना साफ-सफाई रखने के तरीके और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ