सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां गंगा की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि गंगा दशहरा पर कौन से उपाय करने से परेशानियां दूर होती हैं?
पंचांग के अनुसार, 05 जून 2025 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे गंगा दशहरा के दिन करना शुभ माना जाता है। इससे सारी समस्याएं दूर होने लगती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।
गंगा दशहरा के दिन पीपल के पेड़ की नीचे दीपक जलाएं। इसे जलाने से त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता है और कार्य में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।
गंगा दशहरा के दिन पीतल के लोटे में जल लेकर उसमें गंगाजल मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
गंगा दशहरा के दिन तुलसी के पत्ते को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
गंगा दशहरा पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, अन्न और वस्त्र का दान करें। इससे तरक्की के योग बनते हैं।
गंगा दशहरा पर इन उपायों को करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, इसके अलावा, कार्य में सफलता के योग बनते हैं।
परेशानियों को दूर करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ