सावन में राहु-केतु का प्रभाव कम करने के लिए करें ये उपाय


By Farhan Khan24, Jul 2024 07:00 AMjagran.com

सावन का महीना

सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस माह में महादेव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है।

भगवान शिव का आशीर्वाद

धर्म शास्त्रों के मुताबिक, ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मनचाहा वर मिलता है।  

श्रावण मास की अवधि

इस वर्ष श्रावण मास 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग पर पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा।

राहु-केतु का प्रभाव कम करने के लिए करें ये उपाय

इस दौरान राहु-केतु का योग भी बन रहा है। ऐसे में इनका प्रभाव कम करने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

जलाभिषेक करें

माना जाता है कि राहु-केतु का अशुभ प्रभाव कम करने आप सोमवार को विशेष पूजा, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सकते हैं।

कर्ज से मिलेगा छुटकारा

इसके साथ यह उपाय करने से न सिर्फ आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। बल्कि घर में सुख-शांति भी होगी।

रवि पुष्य योग में विशेष पूजा-अर्चना करें

अमावस्या के दिन आप रवि पुष्य योग में विशेष पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इससे भी राहु-केतु का अशुभ प्रभाव कम होगा।

पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

इसके साथ ही यह उपाय करने से आपके सारे रोग दूर हो जाएंगे। पितृ दोष से भी आपको आजादी मिल जाएगी।  

ये उपाय करने से राहु-केतु का अशुभ प्रभाव जरूर कम होगा। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com