तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसकी पूजा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
यह पौधा अधिकतर घरों में पाया जाता है। इसे किचन में भी लगा सकते हैं। वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।
रसोईघर में माता अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में तुलसी का पौधा लगाने से मां अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
तुलसी का पौधा किचन में लगाने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा नेगेटिविटी दूर होती है।
अगर तुलसी का पौधा किचन में रख रहे हैं तो इसके लिए उत्तर दिशा बहुत शुभ मानी गई है। इस दिशा में पौधा रखने से विशेष लाभ मिलते हैं।
घर में तुलसी का पौधा लगाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। तुलसी के पौधे के पास गंदगी रखने से वास्तु दोष लगता है।
तुलसी के पौधे की पत्तियां रविवार और एकादशी के दिन नहीं तोड़नी चाहिए। इन दिनों में जल भी नहीं अर्पित करना चाहिए।
तुलसी के पौधे को किचन में लगाने से ये लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com