इन राशियों के लोगों को हो सकते हैं ये रोग, ऐसे करें बचाव


By Farhan Khan28, Jul 2024 02:00 PMjagran.com

इन राशियों के लोगों को हो सकते हैं ये रोग

आज हम आपको बताएंगे कि किन राशियों के लोगों को कौन-से रोग हो सकते हैं और इनका बचाव करने के लिए क्या किया जा सकता है।

मेष राशि

इस राशि के लोगों को सिर में दर्द, नेत्र रोग और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में देर तक जागने से बचें और लैपटॉप या मोबाइल पर कम समय बिताएं।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को ब्लड की कमी, इंफेक्शन, एंजाइटी, निमोनिया, चेस्ट इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में प्रॉपर डाइट पर ध्यान दें।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को बेहद हृदय रोग तथा रक्त विकार जैसी बीमारी होने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे लोगों को मेडिटेशन करना चाहिए।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज और अपच जैसे रोग के प्रति सतर्क रहना चाहिए। नियमित रूप से योग करें।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को पेट से जुड़े रोग जैसे अपेंडिक्स, आमाशय के विकार, अपच, लिवर और कमर दर्द होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में भोजन हल्का करें।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को यूरिन और शुगर से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका रहती हैं। संतुलित भोजन करें।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को लिवर, किडनी से जुड़े रोग के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ इन्हें हड्डी और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं भी होने की आशंका रहती है।

अगर आपकी भी राशि इनमें से कोई एक हैं, तो सेहत का ख्याल रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com