पलाश के इन उपायों से दूर होगा शनि का दुष्प्रभाव


By Amrendra Kumar Yadav28, Jul 2024 12:08 PMjagran.com

पलाश का पौधा है बेहद शुभ

हिंदू धर्म में पलाश के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु में भी इस पौधे का अत्यधिक महत्व होता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

पलाश के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिनको करने से शनि के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलता है।

शनि के प्रकोप से परेशान राशियां

न्याय के देवता शनि देव इन दिनों स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। कुछ राशियों पर शनि की ढैय्या और साढ़े साती चल रही है।

शनि देव को अर्पित करें पलाश के फूल

शनि की ढैय्या और साढ़े साती से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनि देव को पलाश के फूल अर्पित करें।

शनि का दुष्प्रभाव होता है कम

शनि देव को पलाश का फूल अर्पित करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और इसका दुष्प्रभाव कम होता है। यह उपाय करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है।

तिजोरी में रखें पलाश का फूल

एकादशी के दिन तिजोरी में पलाश का फूल रखें, इसके साथ में हल्दी की एक गांठ भी रखें। यह उपाय करने से धन की प्राप्ति होती है।

माता लक्ष्मी को अर्पित करें पलाश का फूल

धन की देवी माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को पलाश का फूल अर्पित करने से घर में खुशहाली आती है।

दूर होता है नजर दोष

पलाश के फूलों से नजर दोष भी दूर किया जाता है। इसके लिए पलाश के पेड़ की जड़ को सूती धागे से लपेटकर उस व्यक्ति के हाथ में बांधे। यह उपाय करने से नजर दोष से छुटकारा मिलता है और बीमारियां भी दूर होती हैं।

पलाश के इन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली आती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com