कई लोगों के घरों की बालकनी में कबूतर आते रहते हैं। इससे गंदगी फैलने लगती है। आइए जानते हैं कि बालकनी से कबूतर को भगाने के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए?
कई बार बालकनी में कबूतर घोंसला बनाकर रहने लगते हैं। ऐसे में उनके घोंसले को तोड़ना अच्छा नहीं होता है। इसके लिए कई उपाय करने चाहिए।
अगर आपकी बालकनी में कबूतर आने लगते हैं, तो इसे दूर करने के लिए उपाय करने चाहिए। कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने के कबूतर बालकनी में नहीं आते हैं।
इस पन्नी में पूराने अखबार रखकर बालकनी की धूप या रोशनी वाली जगह पर टांग दें। पन्नी पड़ने वाली चमक कबूतर को डराती है, जिससे वह बालकनी से दूर जाने लगते हैं।
कबूतर चमकीली चीजें से डरते हैं। बालकनी पर पुराने सीडी, पन्नी या किसी अन्य चमकीली चीज को टांगने से कबूतर नहीं आते हैं। इसकी रोशनी से कबूतर दूर भागते हैं।
बालकनी में कांटेदार पौधे रखने से कबूतर दूर भागते हैं। यह पौधा जहां रखा जाता है, वहां कबूतर नहीं बैठते हैं और दूर भागने लगते हैं।
पानी में सिरका, लहसुन या प्याज का रस मिलाकर बालकनी में छिड़काव करें। इसकी गंध से कबूतर दूर भागने लगते हैं।
अगर आपकी बालकनी में ज्यादा संख्या में कबूतर आते हैं, तो इससे बचने लिए नेट का उपयोग करें। इससे कबूतर बालकनी में नहीं आते हैं।
घर में पक्षियों को आने से बचाने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ