घर पर यह पौधा लगाने से होगी धन वर्षा, मिलेंगे सारे ऐशो-आराम


By Farhan Khan31, Jan 2025 04:29 PMjagran.com

पेड़-पौधों का होता है विशेष महत्व

हिंदू धर्म शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों का विशेष महत्व बताया गया है। इन पौधों को घर में लगाने से कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होती है।

धन की वर्षा के लिए लगाएं यह पौधा

आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताएंगे। जिसे घर में लगाने से धन की वर्षा हो सकती है। आइए इस पौधे के बारे में विस्तार से जानें।

जेड प्लांट

हम आपको जेड प्लांट के बारे में बता रहे हैं। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके चलते व्यक्ति की किस्मत भी बदलने लगती है।

सौभाग्यशाली पौधा

जेड प्लांट धन को चुंबक की तरह अपनी ओर आकर्षित करने की ऊर्जा रखता है। यह एक प्रकार का सौभाग्यशाली पौधा माना जाता है। इस पौधे को लगाने से वित्तीय स्थिति बेहतर होने लगती है।

कर्ज की समस्या से मुक्ति

अगर आप जेड प्लांट को घर के मुख्य द्वार के पास रखते हैं, तो इससे परिवार के सदस्यों की आय बढ़ने लगती है। कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिल सकती है।

ईशान कोण में रखें जेड प्लांट

जेड प्लांट को घर की पूर्व दिशा में या फिर घर के ईशान कोण में रखना चाहिए। इससे घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती है। परिवार के सदस्यों के बीच भी प्रेम बना रहता है।  

ऑफिस डेस्क के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा चुनें

आप जेड प्लांट का पौधा अपने कमरे में या फिर अपने ऑफिस डेस्क में रखना चाहते हैं, तो इसे दक्षिण-पूर्व कोने में रखना अत्यधिक शुभ होता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com