सनातन धर्म होली महत्वपूर्ण त्योहारों में शामिल है। इस पर्व को हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस दिन देशभर में खास उत्साह देखने को मिलता है और लोग एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। यह पर्व को अच्छाई की बुराई पर विजय को दर्शाता है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष रंग वाली होली 14 मार्च 2023, बुधवार के दिन खेली जाएगी। इस दिन देवी-देवताओं की उपासना करना बेहद शुभ माना जाता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
ग्रह दोष से मुक्ति के लिए शिवलिंग की पूजा के समय होलिका दहन के भस्म को उन्हें अर्पित करें। साथ ही इस भस्म को पानी में मिलकर स्नान कर लें।
मान्यता है कि इस उपाय से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और कुंडली में उग्र ग्रह शांत हो जाते हैं। आपको भी यह उपाय करना चाहिए।
होली पर्व के दिन व्यक्ति को घर के मुख्य द्वार पर हल्का गुलाल डाल देना चाहिए और दो मुखी दीपक जलाना चाहिए।
माना जाता है कि इस उपाय से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और ग्रह दोष से भी जल्द मुक्ति मिल जाती है। यह उपाय बेहद प्रभावी माना जाता है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com