कर्ज से मुक्ति के लिए करें ये रामबाण उपाय


By Ashish Mishra20, Sep 2024 06:00 AMjagran.com

कर्ज का सामना करना

अक्सर लोग कर्ज की समस्या का सामना करते रहते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगती है। आइए जानते हैं कि कौन से उपाय करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है?

धन की कमी

कर्ज की समस्या करने वाले लोग धन की कमी का सामना करते हैं। इन लोगों की तरक्की भी रुक जाती है और बेवजह पैसा खर्च होने लगता है।

कर्ज से मुक्ति के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से कर्ज की समस्या दूर होने लगती है और धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

झाड़ू का दान करें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मां लक्ष्मी की मंदिर में जाकर झाड़ू का दान करना चाहिए। इससे कर्ज की समस्या दूर होने लगती है।

पीपल के पास दीपक जलाएं

कर्ज की समस्या का सामना करने वाले लोगों को शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान पेड़ की परिक्रमा करके कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

मंत्र का जाप करें

कर्ज से मुक्ति के लिए ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग भी बनते हैं।

जल में नारियल प्रवाहित करें

शनिवार के दिन नारियल पर धागा लपेटकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से कर्ज की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धन प्राप्ति के योग

इन उपायों को करने से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, धन प्राप्ति के योग बनते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ