लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए क्या करें?


By Ashish Mishra19, Sep 2024 10:00 PMjagran.com

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करके पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

मां लक्ष्मी की कृपा कैसे पाएं?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं और साधक को आशीर्वाद देती हैं। इससे व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

इन चीजों को चढ़ाएं

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कमल का फूल, शंख, कौड़ी, मखाना और खीर चढ़ाना चाहिए। इसे चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी के पौधे की पूजा करें

रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने और उसपर जल अर्पित करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा, शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पानी में नमक डालकर पोछा लगाएं

सुबह पानी में नमक डालकर घर में पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

इन कामों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। वहीं, परिवार के सदस्य तरक्की करने लगते हैं और धन लाभ होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ