ये उपाय बढ़े हुए यूरिक एसिड को करेंगे कंट्रोल


By Farhan Khan25, Oct 2024 03:36 PMjagran.com

यूरिक एसिड बढ़ना

यूरिक एसिड एक तरह का अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन से भरपूर फूड्स के कारण शरीर में बढ़ने लगता है।

यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स जोड़ों में जमना

जब यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तो ऐसे में इसके क्रिस्टल्स उंगलियों और पैरों के जोड़ों में जमने लगते हैं।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए करें ये उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में किसी रामबाण से कम नहीं है।

पानी पीते रहें

यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बढ़ जाने पर पानी पीते रहें, इससे शरीर में मौजूद गंदा यूरिक बाहर निकल जाता है।

नींबू पानी पिएं

गंदे यूरिक को कम करने के लिए आप नींबू पानी पी सकते हैं। हालांकि आपको गर्म नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।  

अदरक का सेवन  

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक यूरिक एसिड कम करने में मददगार साबित हो सकता है। आप अलग-अलग तरह से इसे खा सकते हैं।

वेट कंट्रोल करें

बढ़ते यूरिक एसिड को कम करने के लिए वेट लॉस होना बेहद जरूरी है। बढ़ता वजन यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है।

फाइबर रिच फूड्स खाएं

पूर्ण अनाज, सेब, अमरूद, ओट्स और दालें जैसे फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से  यूरिक एसिड कम किया जा सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com