दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने कई रियलिटी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है। आज डीवा पर्दे से दूर नजर आ रही हैं।
39 साल की अभिनेत्री की खूबसूरती और एक्टिंग के साथ उनका ड्रेसिंग सेंस भी बेहद शानदार होता है। इंडियन लुक में डीवा एकदम अप्सरा नजर आती हैं।
आज हम आपको दिव्यांका के शरारा सूट सेट्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको नई दुल्हन पहली दिवाली पर पहनकर ससुराल वालों की तारीफ लूट सकती हैं।
न्यूली मैरिड एक्ट्रेस के जैसा कलरफुल गोटा वर्क शरारा सूट पहनकर खुद को अप्सरा बना सकती हैं। ऐसा हैवी सूट दिवाली के लिए बेस्ट चॉइस है।
दिव्यांका त्रिपाठी का स्काई ब्लू व्हाइट वर्क शरारा सूट बेहद गॉर्जियस लुक दे रहा है। ऐसे सूट दीखते तो सिंपल हैं, लेकिन कैरी करने के बाद इनका लग ही लुक आता है।
नई दुल्हन अपनी पहली दिवाली पर डीवा के जैसा चुंदरी प्रिंट पर्पल सूट पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इसके संग गोल्डन जूती जंच रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी का येलो शिफॉन जरी वर्क शरारा सूट भी दिवाली के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके संग बोल्ड मेकअप लुक को और ज्यादा इंहेस कर देगा।
आजकल फ्लोरल प्रिंट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप दिव्यांका का फ्लोरल प्रिंट शरारा सूट कॉपी कर सकती हैं। इसमें नई दुल्हन ब्यूटीफुल दिखेंगी।
All Photo Credit : Instagram