'दिवाली स्पेशल' एक्ट्रेसेस का शानदार झुमका कलेक्शन


By Shradha Upadhyay25, Oct 2024 02:48 PMjagran.com

दिवाली स्पेशल एक्ट्रेस झुमका कलेक्शन

दिवाली का त्योहार बस करीब आ ही गया है। ऐसे में यदि आपने अभी तक अपने ऑउटफिट के संग पहनने के लिए इयररिंग्स नहीं खरीदे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपके लिए कुछ शानदार झुमके डिजाइन लेकर आए हैं।

पर्ल वर्क झुमके

इस दिवाली आप अपनी किसी भी रंग की ड्रेस के साथ कृति के जैसे पर्ल वर्क झुमके पहन सकती हैं। इसमें आप भी डीवा की तरह परम सुंदरी नजर आएंगी।

कुंदन सिल्वर स्टोन चांद बाली

त्योहारों पर ऐसे बिग झुमके ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। तो आप चाहे तो इस दिवाली अपने लुक को आलिया के जैसे कुंदन सिल्वर स्टोन चांद बाली झुमकों से सजा सकती हैं।

ऑक्सीडाइज झुमके

आप यदि दिवाली पर खुद को ट्रेडिशनल टच देना चाहती हैं तो आपके लिए ऐसा बिग ऑक्सीडाइज झुमका बेस्ट रहेगा। ये साड़ी और लहंगे सबके साथ खिलते हैं।

कलरफुल स्टोन इयररिंग्स कलरफुल स्टोन इयररिंग्स

डीवा के कलरफ़ुल स्टोन बिग इयररिंग्स बेहद ग्लैमरस लुक दे रहे हैं। इनको आप किसी भी तरह की इंडियन ड्रेसेस के साथ पहनकर स्मार्ट दिख सकती हैं। कलरफुल स्टोन इयररिंग्स डीवा के कलरफ़ुल स्टोन बिग इयररिंग्स बेहद ग्लैमरस लुक दे रहे हैं। इनको आप किसी भी तरह की इंडियन ड्रेसेस के साथ पहनकर स्मार्ट दिख सकती हैं।

गोल्डन झुमकी इयररिंग

अभिनेत्री के जैसी गोल्डन झुमकी इयररिंग आप किसी भी रंग की साड़ी के साथ पहनकर खुद को ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं। ऐसी झुमकी आपको आसानी से मिल भी जाएंगी।

मार्बल स्टोन डेंगल झुमके

आप शेफाली जरीवाला की तरह अपने किसी मल्टी या व्हाइट सूट के साथ मार्बल स्टोन डेंगल झुमके पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।

मल्टी झुमकी इयररिंग

एक्ट्रेस की तरह मल्टी झुमकी इयररिंग बेहद अट्रैक्टिव लुक देते हैं। ऐसे झुमके आपके सिंपल ऑउटफिट में भी जान डाल देते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram