इस Diwali हसीनाओं जैसी इंडियन ड्रेसेस पहन बिखेरें जलवा


By Shradha Upadhyay25, Oct 2024 01:38 PMjagran.com

दिवाली ऑउटफिट आइडिया

दिवाली का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में यदि आप इस बार हसीनाओं की तरह गॉर्जियस दिखना चाहती हैं, तो डीवाज की जैसी इंडियन ड्रेसेस ट्राई कर सकती हैं।

पिंक बनारसी लहंगा

इस दिवाली आप भी तृप्ति डिमरी के जैसे पिंक बनारसी लहंगे बालों में गजरा बन हैवी ज्वैलरी पहन बला की खूबसूरत दिखेंगी। न्यूली मैरिड इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

रेड कॉटन सिल्क साड़ी

आलिया भट्ट की रेड कॉटन सिल्क गोल्डन एम्ब्रॉडयरी साड़ी नूडल स्ट्रैप ब्लाउज आपके दिवाली लुक में चार चांद लगा देगा। रेड साड़ी फेस्टिवल्स के लिए बेस्ट रहती हैं।

व्हाइट अनारकली सूट

दिवाली पर आप कियारा आडवाणी के जैसा ऑल व्हाइट अनारकली सूट पहनकर भी खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं। इसके संग उन्होंने बन हेयर स्टाइल पेयर की है।

जरी वर्क स्कर्ट-क्रॉप टॉप

दीपिका पादुकोण की रेड जरी वर्क हैवी घेर स्कर्ट विद ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप लुक बेहद गॉर्जियस लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स इसे अपना दिवाली लुक बना सकती हैं।

प्लेन साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज

आजकल ऐसी प्लेन साड़ियां विद हैवी वर्क ब्लाउज खूब फैशन में चल रहे हैं। ऐसे में आप नुसरत भरुचा की तरह प्लेन साड़ी सिक्विन वर्क लांग ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।

रेड श्रग ड्रेस

सोनाक्षी सिन्हा की रेड जरी वर्क लांग श्रग ड्रेस दिवाली के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप एकदम डिफरेंट और अट्रैक्टिव नजर आएंगी।

सिक्विन वर्क लहंगा

यदि आपने शनाया कपूर के जैसा सिल्वर सिक्विन वर्क लहंगा डीप नेक चोली इस दिवाली पहन ली तो हर कोई आपका दीवाना हो जाएगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram